रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में गस्त के दौरान रुड़की से कलियर जाने वाली नहर पटरी निकट सोनाली पुल के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो संदिग्ध के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । अवैध असलाह और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी को नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया। मुकदमा अपराध सख्या 284/ 2026 धारा 25(1B)(A) आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*विवरण आरोपित-*
देव चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी ग्राम अमरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार हाल विनीत नगर डॉक्टर सुधीर चौक के पास पनियाला रोड कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी-*
01 अदद अवैध तमंचा
02 जिंदा कारतूस
















Leave a Reply