वाहन चोर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे कब्जे से चोरी के 01 मोटर साईकिल बरामद एक दिन पहले कलियर रेस्टोरेन्ट के सामने से की थी बाईक चोरी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वादी वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी बढ़ेडी राजपुताना थाना बहादराबाद हरि0 द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाईकिल UP12AZ-1249 को अज्ञात चोर द्वारा कलियर से चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 150/26 बनाम अज्ञात दर्ज किया गया । पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड हेतु संदिग्धों के विरूद्ध सघन चैकिंग कर अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कलियर पुलिस टीम द्वारा 03.07.26 को मुखबिर की सूचना पर दोनों नहरों के बीच वाली पटरी से एक वाहन चोर को मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकडा गया, तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी, विधिक कार्यवाही जारी है । पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने के लिए मो0सा0 चोरी किया था, जिसको आज कहीं बेचने के लिए
पटरी से जा रहा था । आरोपित पूर्व में भी चोरी के मामले जेल गया है ।

*नाम पता आरोपी*
शाहनवाज़ पुत्र ताशीन निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।

*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0 159/23 धारा 380/411 भादवि कोतवाली कलियर
2. मु0अ0स0 150/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली कलियर ।

*बरामदगी*
एक मोटर साईकिल कीमत करीब ₹ 50000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *