रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कालेवाला में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशा मुक्त उत्तराखण्ड, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं 112 पर संपर्क करने की अपील की गई । इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा, नए कानूनों की प्रमुख जानकारी तथा समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उनका यथासंभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की ।
















Leave a Reply