एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस सहित आरोपित को धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग किए जाने हेतु आदेश दिए गए हैं आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा प्रतिदिन चेकिंग हेतु टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थान पर चेकिंग हेतु मामूर किया जाता है । तथा स्थान बदलकर चैकिंग किए जाने की हिदायत दी जाती है | कस्बा मंगलौर क्षेत्र में मामूर टीम द्वारा सावेज उर्फ पिन्टू पुत्र शाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा व कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को दौराने चेकिंग संदिग्ध होने पर चेक किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
सावेज उर्फ पिन्टू पुत्र शाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा व कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 331/2026 धारा 25(1-B)(a) आयुध अधि0

*बरामद माल*
1- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कार0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *