रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वादी संजय कुमार पुत्र भूरी सिंह निवासी प्लॉट संख्या-45, महादेव ग्रीन कॉलोनी, आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार द्वारा अपने ढाबे से क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी । तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 257/2026 मुकदमा दर्ज कर विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गई । विवेचना के दौरान उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान को सूचना प्राप्त हुई कि आईएमसी चौक के पास निर्माणाधीन थाना भवन के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर सफेद कट्टा लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति घबरा गया। तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर से चोरी की गई क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर बरामद हुई । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजन उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 सोमपाल निवासी ग्राम आनेकी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया तथा स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटर को चोरी किया था और बेचने के लिए जा रहा था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
साजन उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 सोमपाल निवासी- ग्राम आनेकी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
01 अदद क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर
















Leave a Reply