आँपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस द्वारा धारा 126/135/170 बीएनएसएस में 09 व्यक्तियों को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था, जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं । गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव किया गया था आज दिनांक 30-6-2026 को शान्ति एंव कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही हेतु रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार के नेतृत्व पुलिस टीम को लेकर व ड्रोन कैमरा साथ लेकर ग्राम बोडाहेडी में गये थे जहाँ पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों को अपने छतों से ईट पत्थर तत्काल हटाने के लिये निर्देशित किया गया हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी । इसी क्रम में बोडाहेडी गांव आपसी बयानबाजी व लडाई झगडा कर रहे प्रथम पक्ष गुलजार आदि व दितीय पक्ष असगर आदि को पुलिस कर्म0 गण के द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने इन व्यक्तियों के द्वारा लड़ झगडकर कोई संगीन घटना कारित कर देने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत आरोपियों के विरुद 170,135,126 बीएनएसएस में कार्यवाही की गई ।

*नाम पता आरोपित*
*पार्टी प्रथम*
1. गुलजार पुत्र अकबर उम्र-40 वर्ष
2. ⁠मुजमिल पुत्र अकबर उम्र-20 वर्ष निवासीगण बोडाहेडी थाना पथरी

पार्टी दितीय
1. असगर पुत्र कासिम -उम्र- 40 वर्ष
2. ⁠सुभान पुत्र नूरा -26 वर्ष
3. ⁠अफसान पुत्र इलियास -21 वर्ष
4. ⁠रहीश पुत्र कासिम उम्र-35 वर्ष
5. ⁠फरमान पुत्र यामीन -उम्र- 42वर्ष
6. ⁠नदीम पुत्र कामिल – 21 वर्ष
7. ⁠अकबर पुत्र कासिम – उम्र- 53 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *