रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वादी चन्द्रशेखर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर, थाना लक्सर द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0- 601/2026 संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल खुलासे हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए जांच, सुरागरसी तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की । पुलिस टीम ने दो आरोपियों को चोरी के माल सहित हिरासत में लिया तथा घटना का सफल अनावरण किया । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सलीम एवं दीपक आपस में मित्र हैं तथा पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। दोनों नशे के आदी हैं और अपनी आवश्यकताओं एवं नशे की पूर्ति के लिए दिन में मकानों की रेकी कर रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे ।
*नाम पता आरोपित*
1. सलीम पुत्र अशरफ, निवासी वार्ड नं. 8, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, लक्सर, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
2. दीपक पुत्र शेर सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
*बरामद माल*
* 01 पानी की मोटर
* लोहे की सरिया के टुकड़े















Leave a Reply