हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे गौकशी करने वाला एक आरोपी दबोचा मौके से 45 किग्राम गौमांस तथा गौकशी के उपकरण बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | रूडकी व गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम की संयुक्त चैकिंग से एक आरोपी दिलशाद पुत्र हबीब नि०-लुहारों वाली मस्जिद के पास सती मोहल्ला वार्ड न0- 33 कोतवाली रूडकी जनपद-हरिद्वार को मुखबिर की सूचना पर उसकी दुकान ईमली रोड पर प्रतिबन्धित गोमांस 45 किग्रा व कटान उपकरण 01 छुरी, 01 कुल्हाडी, मय तराजू/वाट के साथ पकड़ा गया है । आरोपित के लाईसेन्स के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। आरोपित के विरूध्द उ0गो0सं0 अधि0 मे अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*नाम पता आरोपित*
दिलशाद पुत्र हबीब नि०-लुहारों वाली मस्जिद के पास सती मोहल्ला वार्ड न0- 33 कोतवाली रूडकी जनपद-हरिद्वार।

*बरामद माल*
1- 45 किलो ग्राम गोमांस
2- गोमांस कटान के उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *