रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | ग्राम जसोदारपुर में रोड पर भैंस बांधने एवं बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी । सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रूप से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया । आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. मेहरबान पुत्र मेहमूद उर्फ नकली (40 वर्ष)
2. इरफान पुत्र मेहमूद उर्फ नकली (30 वर्ष)
3. वाजिद पुत्र नवाब (24 वर्ष)
4. नवाब पुत्र नूरहसन (49 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम जसोदारपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।















Leave a Reply