रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषकर बच्चों को मालवाहक वाहनों में असुरक्षित तरीके से ले जाना उनके जीवन को जोखिम में डालना है । हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई । वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने तथा ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।















Leave a Reply