रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चेकिंग के समय भगवानपुर पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा स्थित बड़ी मस्जिद धोबियों वाली गली से एक महिला को अवैध स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपिता के कब्जे से 07.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 257/2026 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*बरामदगी*
07.05 ग्राम अवैध स्मैक
*नाम पता आरोपित*
महिला निवासी ग्राम सिकरोड़ा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र, 40 वर्ष)
















Leave a Reply