रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल पर वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)//109 बीएनएस प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में पंजीकृत कराया गया था विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गयी थी । उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष महोदय को निर्देशित किया गया था, उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित अभियुक्तगण की धर पकड कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार अभियुक्तगण की तलाश जारी है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा उक्त मामले में जिसके द्वारा भी संरक्षण दिया जाना प्रकाश में आएगा उसके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई जारी कराकर अमल मे लाई जाएगी किसी भी सूरत में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा और जल्द ही फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
*नाम गिरफ्तार अभियुक्त*
1- विशाल पुत्र स्व रविंदर urf पप्पू निवासी हेतमपुर थाना उम्र 20 वर्ष थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष।
2- सूरज उर्फ गोलू पुत्र प्रवीन निवासी ग्राम हेतमपुर सिडकुल उम्र 19 वर्ष ।
















Leave a Reply