डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता : राजीव शर्मा

हरिद्वार | शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी | नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं । उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें । इस अवसर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष वतन वर्मा, अशोक उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आकाश पाल, मंडल महामंत्री ओबीसी राम निवास गुर्जर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनमोल चौहान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदित्य मलिक, मंडल सदस्य रवि वर्मा, दीपा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रवीन्द्र उनियाल, दिव्यांशु तिवारी, प्रणय चौरसिया, कुणाल त्यागी, कार्तिक प्रजापति, बबीता त्यागी, सुमिता जैन, भुवेश्वरी बग्गा, सुनीता जीत सिंह, कमला शर्मा, शीला देवी, विनय गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *