चोरी की मोटर साईकिल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादी श्याम शौकीन अली पुत्री नसीम अहमद नि0 ग्राम गढ थाना रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि उनकी मो0सा0 को घर के बाहर से सहनेवाज उर्फ नाजी चोरी कर ले गया। अपनी मोटर साईकिल वापस मांगने पर सहनेवाज व उनके पिता ने गाली गलौच कर मारपीट की। शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 303(2),352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गुलड वाले रपटे के पास सलेमपुर रोड से नामजद आरोपी सहनेवाज उर्फ नाजी को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की गयी उपरोक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर बरामद की। मुकदमें में सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता आरोपी-*
सहनेवाज उर्फ नाजी पुत्र शौकत नि0 ग्राम लहबोली थाना मंगलौर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी-*
मोटर साईकिल स्पलेण्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *