ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई अवैध चाक़ू रखने पर कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया । परमार्थ घाट के सामने बंद रोड, भूपतवाला हरिद्वार पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू शौकिया तौर पर तथा लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास रखता था । कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 311/2026 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
शिवम पुत्र विनोद निवासी – ग्राम सेदाबाद, पोस्ट रायसी, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *