रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइर अली उर्फ छोटा पुत्र हमीद निवासी ग्राम कालेवाला, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 03.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 254/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
साइर अली उर्फ छोटा पुत्र हमीद
निवासी: ग्राम कालेवाला, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
03.97 ग्राम अवैध स्मैक
















Leave a Reply