रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढमीरपुर में हुये लडाई झगडे में शामिल दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियो को पुलिस ने धर दबोचा घटना में शामिल पहले पक्ष के तीन व्यक्तियो को शान्ति भंग में पुलिस ने पूर्व में ही किया गया था गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना में असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ में लाठी डण्डो के साथ लडाई झगडे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुये लडाई झगडे में शामिल व्यक्तियो की पहचान करते हुये घटना में शामिल 03 व्यक्तियो को शान्ति भँग में गिरफ्तार किया गया था | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत उक्त घटना में शामिल दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियो *1- शहजाद पुत्र नसीम निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-19 वर्ष 2- रिजवान पुत्र ईरफान निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष व 3- आजम पुत्र समीम निवासी उपरोक्त उम्र- 26 वर्ष* को को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर ग्राम गढ से अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1- शहजाद पुत्र नसीम निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-19 वर्ष ।
2- रिजवान पुत्र ईरफान निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
3- आजम पुत्र समीम निवासी उपरोक्त उम्र- 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *