हुडदंग करने तथा जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पर वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/ 190/ 191(2)/ 191(3)/ 351(3)/ 109 बीएनएस पंजीकृत कराया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उपरोक्त आदेश के क्रम में आरोपियों को चिन्हित करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार की तलाश जारी है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
सचिन पुत्र जसराम निवासी ग्राम धीगरपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *