रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज अंकुश नामक युवक को 18.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली कलियर पुलिस ने अब्दाल साहब रोड इमलीखेडा से आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से 4,62,000 रुपये बाजार कीमत की स्मैक बरामद की । पूछताछ में पेशे से वेल्डर आरोपी ने बताया कि वह मुनाफा कमाने और अपने नशे के खर्चे पूरा करने के लिए मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा था। आरोपी के विरुद्व कोतवाली कलियर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता आरोपित-*
अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी-*
कुल 18.50 ग्राम स्मैक
















Leave a Reply