रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | जनपद हरिद्वार क्षेत्र के पथरी में हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पथरी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को धर दबोचा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं । थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में दो अभियोग मु.अ.सं. 301/26 व मु.अ.सं. 302/26 पंजीकृत किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की तथा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी क्रम में रात्रि मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। हिरासत में लिये गये संदिग्धों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है । पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. सुधांशु पुत्र पवन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
2. मनीत पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
*चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद*
1. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर सिल्वर रंग चे.न.- MBLHAR087HHB40546
2. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- HA11EVMHK85065
3. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.-HA10AGHHFG6182
4. मोटरसाइकिल डिस्कवर काला निला रंग चे.न.- MDZDSTNZZPCG3000, इंजन न.- NGBP638590
5. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- MBLHA10EJAHF57604, इंजन न.- HA10EAAHFB1297
6. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग सिलवर चे.न.- MBLHAR070ZHH26837, इंजन न.- HA10AGJHH40015
















Leave a Reply