नाबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार अपहृत किशोरी को पुलिस टीम ने किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक महिला द्वारा अपनी १६ वर्षीय नाबालिग पुत्री के बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 210/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । नाबालिग किशोरी से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की तलाश के लिए सुरागरसी पतारसी शुरू की । काफी प्रयासो के उपरान्त पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन को आर्यनगर चौक ज्वालापुर से दबोचकर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने साथ  अमृतसर पंजाब लेकर गया एवं वहाँ से घूमकर वापस हरिद्वार आ गये थे। पुलिस द्वारा पीडिता के बयान अंकित कर एवं मेडिकल करवाकर आरोपी अभिषेक के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त मे धारा 87, BNS व 11(4)/12 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
*विवरण आरोपित-*
अभिषेक वर्मा उर्फ करन पुत्र चन्द्रपाल वर्मा निवासी गावं रामपुर बखली थाना बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी संजय नगर टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *