रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | अज्ञात चोर द्वारा सेक्टर-4 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर स्थित घर के अन्दर से साईकिल AVON WAKA चोरी करने संबंधी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर को साइकिल के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है । वादी श्याम कुमार द्वारा घर से साइकिल चोरी होने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 213/26 धारा 305(a) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था व अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी । ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रात चैकिंग के दौरान नहर पटरी जमालपुर से एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की तो संदिग्ध की पहचान कोतवाली रानीपुर में गैंगस्टर सहित चोरी के कई मामलों में आरोपी मनोज सिंह के रुप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता आरोपी-*
मनोज सिंह पुत्र रामसागर सिंह निवासी ग्राम लोहटा पो0 गोपालपुर थाना रसडा जिला बलिया उ0प्र0 हाल भोगपुर लक्सर हरिद्वार
*बरामदगी-*
एक साईकिल AVON WAKA मार्का
*आपराधिक इतिहास आरोपी मनोज-*
1- मु0अ0सं0 165/19 धारा 380,411 भादवि, थाना रानीपुर
2- मु0अ0सं0 201/19 धारा 379,411 भादवि, थाना रानीपुर
3- मु0अ0सं0 202/19 धारा 457,380,411 भादवि, थाना रानीपुर
4- मु0अ0सं0 222/19 धारा 457,380,411 भादवि, थाना रानीपुर
5- मु0अ0सं0 223/19 धारा 457,380,411 भादवि, थाना रानीपुर
6- मु0अ0सं0 224/19 धारा 457,380,411 भादवि, थाना रानीपुर
7- मु0अ0सं0 253/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रानीपुर















Leave a Reply