SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसती हरिद्वार पुलिस कथित नशा तस्कर “रावण” आया पुलिस की गिरफ्त में, एनडीपीएस के मामले में चल रहा था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर आपराधिक/ मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी सचिन उर्फ रावण को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउण्ड से दबोचने में कामयाबी हासिल की । इससे पहले भी अवैध स्मैक तस्करी में थाना रानीपुर व सिडकुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका सचिन उर्फ रावण अपने साथियो के माध्यम से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने के लिए कुख्यात है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपी*
सचिन उर्फ रावण पुत्र महिपाल निवासी पचायतदत्त रावली महदूद थाना सिडुकल हरिद्वार उम्र- 31 वर्ष

*आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 473/18 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना सिडकुल
2- मु0अ0सं0 352/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर
3- मु0अ0सं0 663/22 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिडकुल
4- मु0अ0सं0 20/23 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर
5- मु0अ0सं0 159/23 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर
6- मु0अ0सं0 169/23 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *