रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस की मीडिया सेल को एक वीडिया मिला जिसमें कारों पर सवार कुछ युवक हूटर बजाकर कार की खिड़कियों से बाहर निकल हुड़दंग मचाते हुए दिखे। यातायात नियमों को दरकिनार कर जान खतरे में डालते इस वीडियो का संज्ञान लेकर इसके ज्वालापुर क्षेत्र का होने के तथ्य प्रकाश में आने पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए । कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा वीडियो की पड़ताल करने पर सामने आया कि उक्त वीडिया सराय रोड़ का है जहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने वक्त इन युवकों की हरकतों को स्थानीय व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था । उक्त घटना से संबंध में चिन्हित किए गए युवकों को संबंधित वाहनों सहित कोतवाली ज्वालापुर बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त पांचों वाहनों के विरुद्ध MV एक्ट में सीज किया गया। वाहन चालकों व अन्य के विरुद्ध अन्य पुलिस कार्यवाही अमल में लाई गई व जान खतरे में डाल रहे युवकों एवं उनके अभिभावकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी
।
















Leave a Reply