रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को किया गया है लाभान्वित | आज नगर निगम रुड़की रुड़की में आयोजित शिविर में 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनका सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया। नगर पालिका मंगलौर में 17 आवेदन प्राप्त हुए नगर पंचायत इमली खेड़ा में 29 आवेदन प्राप्त हुए, नगर पंचायत रामपुर में 20, विधानसभा खानपुर के पंचायत भवन कोटा कल्याणपुर में 22, पंचायत भवन मेवाड़ खुर्द ऊर्फ नागल में 15 आवेदन तथा विधानसभा लक्सर के पंचायत भवन बाहादरपुर खादर में 15, पंचायत निरंजनपुर में 20, भीकमपुर जीतपुर में 25, विधानसभा खानपुर के पंचायत भवन अकोड़ा कला में 11, पंचायत भवन रायसी में 19 आवेदन प्राप्त हुए, विधानसभा लक्सर के पंचायत भवन मौ. पुर बुजुर्ग में 22, पंचायत भवन सुलतानपुर आदमपुर में 25, एवं पंचायत भवन मुंडा खेड़ा कला में 23 आवेदन प्राप्त हुए। आयोजित जनकल्याण शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। इन आयोजित जनकल्याण शिविर में 3357 क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । आयोजित जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनमें आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी । आयोजित शिविरों में खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।














Leave a Reply