रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | हरिद्वार पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 02 आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है । वादी अफजाल पुत्र जमील निवासी ग्राम रामपुर, कोतवाली गंगनहर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर 5-6 युवकों द्वारा घातक हथियारों से लैस होकर वादी के पुत्र के मित्र एवं अन्य साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 215/26 पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया । साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 18.06.2026 को रसूलपुर तिराहे के पास से मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
*नाम पता आरोपित*
1. नदीम पुत्र शमीम निवासी पुहाना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
2. शमशेर पुत्र मुर्तजा निवासी खाताखेड़ी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
उम्र– 21 वर्ष













Leave a Reply