रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | वादी शेखर चौहान निवासी ग्राम बन्जारेवाला थाना बुग्गावाला हरिद्वार द्वारा थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अंकित कराया था कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घेर से वादी की मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला चोरी कर ली गई है | वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में धारा-305 BNS बनाम अज्ञात कायम व पंजीकृत किया गया । SSP हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देश निर्गत किये गये। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० कैमरो की फुटेज चैक की गई व सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किये गये । पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दौराने चैकिंग आरोपित दीपक पुत्र राकेश निवासी-ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार को बंजारेवाला पुल से पकडा गया व आरोपित की निशानदेही पर ग्राम गोकुलवाला स्थित खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
*नाम पता आरोपित*
दीपक पुत्र राकेश निवासी-ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
मो०सा० स्पलेण्डर प्लस रंग काला















Leave a Reply