न्यायालय द्वारा वारण्टियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी हरिद्वार टीमो ने फिर दबोचे 02 वारण्टी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वारण्टियो के विरूद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये पुनः टीमो द्वारा गैर जनपद टिहरी गढवाल एवं जनपद में दबिशे देकर न्यायालय से जारी निम्न 02 वारण्टियो को उसके मस्कनो से धर दबोचा ।

*नाम पता वारण्टी-*
1-श्याम कुमार पुत्र स्व जसवंत ग्राम पूरणपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 54 वर्ष* सम्बन्धित *धारा धारा 323,504,506 भादवि*

2-सुमित सैनी पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम खेडली थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार हाल निवासी सलेमपुर कोतवाली थाना रानीपुर हरिद्वार सम्बन्धित *वाद संख्या- 3777/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *