हरिद्वार | दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन, महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने किया | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमित श्रीवास्तव ने इस शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग की सराहना की तथा भविष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं । प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से समय रहते सचेत होना है ।













Leave a Reply