रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वीकेंड व सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आगमन को देखते हुए यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे । इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची। पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए जाने पर वाहन में सवार दो पुरुष एवं एक महिला भड़क गए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करने लगे । इस दौरान मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस एवं आमजन द्वारा समझाने के बावजूद आरोपियों ने धमकी देते हुए वहां से प्रस्थान किया । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल पर मु0अ0सं0 200/2026 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा वाहन की तलाश शुरू की गई । तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को श्यामपुर क्षेत्र में रोककर ऑडी कार संख्या CG08AM0001 को सीज कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है ।
*नाम पता आरोपित*
1. क्षतिज बाली पुत्र स्व. यशपाल बाली, निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली।
2. महिला पत्नी क्षतिज बाली, निवासी उपरोक्त।
3. संकेत बाली पुत्र स्व. यशपाल बाली, निवासी उपरोक्त।















Leave a Reply