रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में भगवानपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है । हत्या के इस गंभीर प्रकरण में नामजद आरोपी अर्पित पुत्र प्रवीण चौहान निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार तथा ऋषिकेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माननीय न्यायालय रुड़की से प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज धारा 84 BNSS के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 207/26, धारा 103(1)/115(2)/127(2)/352/238(1)/61(2)/315 BNS से संबंधित दोनों फरार आरोपियों के निवास स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई । उद्घोषणा के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि उक्त अभियुक्त न्यायालय द्वारा निर्धारित अवधि में उपस्थित हों, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । हरिद्वार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।















Leave a Reply