सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने दबोचा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर सरेआम हो-हल्ला एवं हुड़दंग कर आमजन की शांति भंग की जा रही थी, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया । सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न मानने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी उमरी मजबता, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
हाल पता- शिवम, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
उम्र-28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *