वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने 40 वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया ब्रीफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | हरिद्वार में आगामी वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संभावित भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा 40 वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 450 रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी महोदय ने रिक्रूट आरक्षियों को पर्व ड्यूटी के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हरिद्वार आपकी प्रशिक्षण के दौरान प्रथम ड्यूटी है जिससे आपको और अधिक सीखना है यह तुम्हारा प्रैक्टिकल है आपको आने वाले आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता मैं रखना है। जो आपके सीनियर आपसे काहे उसका अनुसरण करना है उन्होंने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासित, सतर्क एवं जिम्मेदार रहकर कार्य करने के निर्देश दिए । एसएसपी महोदय ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सहायता करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए । ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पर्व ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण के उपाय तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई । हरिद्वार पुलिस आगामी स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है । ब्रीफ़िंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर आदि अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *