हरिद्वार पुलिस की नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई जारी 54 पाउच मसालेदार देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ पथरी पुलिस ने एक व्यक्ति दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा गठित पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों पर निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड, हाईवे, चक रोड एवं गांव-कस्बों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । चेकिंग के दौरान थाना पथरी पुलिस ने फेरूपुर तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पाउच मसालेदार देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0सं0-290/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया है । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है |

*नाम पता आरोपी*
अंकित पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम फेरूपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
54 पाउच मसालेदार देशी शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *