SSP हरिद्वार के नेतृत्व में धर्मनगरी में नशे की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान दीप स्कूल के पास, घेर बहादराबाद क्षेत्र से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ हिरासत में गया । बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों की कुल 48 क्वार्टर एवं 02 हाफ बोतलें शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
पप्पू चौहान पुत्र स्व. लोतीराम निवासी- दीप पब्लिक स्कूल के पास, कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. 34 क्वार्टर ROYAL STAG Whisky
2. ⁠12 क्वार्टर I.B. Whisky
3. ⁠02 हाफ I.B. Whisky

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *