स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन |

हरिद्वार । बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घर, दुकान, प्रतिष्ठान में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया । विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं का गुस्सा तब अधिक बढ़ गया जब अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं मिले। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर बात सुनी । युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी कार्यालय पर नहीं बैठते। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बहुत अधिक बिल आ रहा है जिसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विभाग स्मार्ट मीटर लगाना बंद करे। लोगों की आय कम है और बिल अधिक आता है । नितिन तेश्वर, महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि भाजपा और विभाग की हठधर्मिता जनता पर भारी पड़ रही है। लोग स्मार्ट मीटर लगवाना नहीं चाहते और सरकार जबरदस्ती लगा रही है। संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल ने कहा कि बिना जांच के स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। स्मार्ट मीटर नहीं चीटर हैं। जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है । इस अवसर पर पार्षद अकरम अंसारी, इदरीश मंसूरी, रविश भटीजा, विशाल प्रधान, मयंक सिंह, मनोज जाटव, कार्तिक शर्मा, अयान सैफी, लक्की महाजन, नमन अग्रवाल, डॉ. मेहरबान, सुमित, जितेंद्र चौधरी, विशाल, आकाश, सिद्धांत चौहान, प्रतीक आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *