हरिद्वार । गुरुवार को युवा कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विधायक के कैंप कार्यालय की ओर कूच कर प्रदर्शन किया । इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और राजबीर चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन विधायक क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं । वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविश भटीजा और संजय सैनी ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र है, जहां बरसात के समय कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। पिछले 15 वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है । मनोज धनगर और मनोज जाटव ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के विकास कार्यों से ध्यान हटाकर केवल धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है । यशवंत सिंह सैनी, मोहन सिंह राणा, कैलाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए थे, लेकिन पिछले 15 वर्षों में विकास की गति रुक गई है। क्षेत्र में नए अस्पताल और स्कूल नहीं खोले गए हैं तथा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हैं, जिससे आम जनता परेशान है । सुरेंद्र ठाकुर और राजेंदर श्रीवास्तव ने कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और अपने वोट के अधिकार से बीजेपी को आईना दिखाने का काम जनता करेगी । कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा । इस अवसर पर सतीश दुबे, आरिफ, डॉ. मेहरबान, जितेंद्र चौधरी, बीएलए फरीद खान, रियाजुल अली, समीर अंसारी, राव मोइन, पवन पाल, प्रवीण धनगर, सत्यपाल शास्त्री, आरिफ पीर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक पर लगाए उपेक्षा के आरोप |












Leave a Reply