रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | लक्सरी गाँव में झगडे की सूचना प्राप्त हुई जिस सम्बन्ध में जावेद पुत्र शमसाद निवासी लक्सरी वार्ड न0-5 थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर दी कि आरोपित समीर उर्फ आसु आदि 05 व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर वादी के घर में घुसकर वादी व वादी के माता पिता पर जान से मारने की नियत से फायर कर जान से मारने की धमकी दी इस सूचना पर थाना कोतवाली लक्सर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 548/2026 पंजीकृत किया गया । घटना की सत्यता की जांच कर आरोपितों की धरपकड़ हेतु SSP हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी कोतवाली लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपितों की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में लगातार दबिश दी जा रही थी जिसमें फलस्वरुप 01आरोपित सीमर उर्फ आशु को लक्सर पुलिस द्वारा दिनांक 10.06.2026 को घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है ।
*घटना का कारण*
जावेद ओर उसके घर वालों द्वारा आरोपी की मां के साथ गाली गलोच बतमीजी कर दी थी उसके बाद आरोपी और उसके भाई द्वारा जावेद के घर पर जाकर गाली गलोच कर दी थी । आरोपी की मां और बहन जावेद के मौहल्ले में जा रखे थे तो जावेद की मां ने आरोपी की मां और बहन के साथ गाली गलोच और लडाई किया था जिस पर आरोपी अपने भाई साहिल के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा और आरोपी उनको सबक सिखाने के लिये आरोपी ने उनके ऊपर फायर कर दिया था।
*नाम पता आरोपित*
समीर उर्फ आशु पुत्र रहीश निवासी लक्सरी थाना लक्सर हरिद्वार।















Leave a Reply