नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी अजय पुत्र तीरथपाल निवासी ग्राम घसोती, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत मे लिया है । वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी तहरीर दी गई थी, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दिनांक 08.06.2026 को आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया तथा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया । जांच के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)(k) बीएनएस एवं 5(k)(m)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *