रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | गुमशुदा तलाश अभियान के दौरान( AHTU) हरिद्वार पुलिस अत्यंत दयनीय स्थिति में सुभाष घाट के समीप से एक बालक को रेस्क्यू किया गया था। उक्त बालक की भाषा बोली के आधार पर AHTU टीम ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क के प्रयाश किए । काफी प्रयासों के बाद आखिरकार संपर्क होने पर जानकारी मिली कि दो माह से लापता उक्त बालक के संबंध में परिजनों द्वारा FIR संख्या 0114/26 BNS की धारा 137(2) दिनांक 29/4/2026को दर्ज करवाई गई थी। काफी दिनों बाद भी बालक का पता न चलने पर स्थानीय पुलिस को बालक के परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा था । AHTU हरिद्वार द्वारा स्थानीय पुलिस के माध्यम से उक्त बालक के परिजनों से सम्पर्क कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पहचान करवाई गई जिसके परिणाम स्वरूप आज उक्त बालक के पिता रविन्द्र पात्रा व स्थानीय पुलिस टिम को आवश्यक विधिक कार्यवाही /काउंसलिंग उपरांत आदेश अनुसार अध्यक्ष महोदय ( प्रियबंधु जी) बाल कल्याण समिति हरिद्वार द्वारा उनके सपुर्द किया गया | बालक के सकुशल मिलने पर बालक के परिजनों द्वारा खुले हृदय से हरिद्वार पुलिस प्रशंसा की गई। वहीं उड़ीसा पुलिस द्वारा AHTU हरिद्वार द्वारा की गई तत्पर कार्यवाही व सहयोग के लिए एसएसपी हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।














Leave a Reply