मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद महज 08 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । कोतवाली मंगलौर पर वादी रिजवान निवासी मोहल्ला किला मंगलौर (वर्तमान में नगर पालिका मंगलौर में जेसीबी ऑपरेटर) द्वारा सूचना दी गई कि नगर पालिका के ट्रैक्टर एवं जेसीबी से बैटरियां, मोटर, गियर बॉक्स, चैन की गरारी तथा बड़ा जैक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 305(E) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अलीशान राव को घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित ।

*नाम पता आरोपी*
अलीशान राव पुत्र फुरकान निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1. ट्रैक्टर की बैटरी – 02
2. ⁠जेसीबी की बैटरी – 01
3. ⁠गियर बॉक्स – 02
4. ⁠चैन की गरारी – 02
5. ⁠बड़ा जैक – 01
6. ⁠चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या – UK08W-4100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *