नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोपी चढा लक्सर पुलिस के हत्थे मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक में था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | लक्सर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत व्यक्ति द्वारा कोतवाली लक्सर पर सूचना दी गई कि मुस्तफीक नामक युवक ने शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर पहले अपने साथ भगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दाखिला तहररी के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया । किशोरी से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में आरोपी की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने सम्भावित ठिकानो व आने-जाने वाले रास्तो पर भी नजर रखना शुरु किया। इस दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से कहीं भागने की फिराक में है। ठोस पतारसी सुरागरसी व तकनिकी सहायता की मदद से पुलिस ने दिनांक 07.06.2026 को आरोपी मुस्तफीक को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पंजीकृत अभियोग व धारा-*
मु0अ0सं0 528/26, धारा-137(2), 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस एवं धारा 3(क)/4(2)/ 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0

*विवरण आरोपी-*
मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *