ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर भगवानपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में शराब तस्करों, होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वालों तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सचिन कुमार पुत्र स्व. कृष्णपाल निवासी ग्राम शेखपुर, थाना गंगनहर रुड़की को उसके ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए दबोचा | मौके से 03 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब के खाली पाउच, 01 किंगफिशर बीयर की आधी भरी बोतल, 02 पानी की बोतलें बरामद की गई । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 235/2026, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

*नाम पता आरोपी*
सचिन कुमार पुत्र स्व. कृष्णपाल निवासी ग्राम शेखपुर, थाना गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *