शिवालिक नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध एवं अभद्रता करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान ब्राण्डेड ग्रारमेन्ट नामक दुकान के पास एक व्यक्ति आकाश द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर उग्र होने पर काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन यह नही माना और उत्तेजित होने लगा। उसी दौरान दुकान के स्वामी द्वारा बताया गया कि आकाश द्वारा कल शाम को भी पुलिस कर्मगण के साथ अभ्रद्र व्यवहार किया गया था। शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त आकाश को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1- आकाश पुत्र गौतम सिंह निवासी शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *