हरिद्वार ग्रीन्स से 2027 चुनाव का आगाज़! मनोज धनगर की जनसभा में गूंजी कांग्रेस की हुंकार, जनता के मुद्दों पर लड़ी जाएगी निर्णायक लड़ाई”

रानीपुर | विधानसभा क्षेत्र 26 भेल रानीपुर की हरिद्वार ग्रीन्स कॉलोनी में कांग्रेस नेता मनोज धनगर द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी की रीति-नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई । कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोगों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपने विचार रखे ।

“जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।”

बैठक को संबोधित करते हुए मनोज धनगर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों की राजनीति करती आई है और आगे भी जनहित के सवालों को मजबूती से उठाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जिनके समाधान के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

“2027 का चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा, केवल नारों पर नहीं।”

मनोज धनगर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस पार्टी रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं के आधार पर अपनी रणनीति तैयार कर रही है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा । बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा और विकास से जुड़े कई सुझाव दिए। मनोज धनगर ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की आवाज को पार्टी मंचों तक पहुंचाया जाएगा ।

“मजबूत संगठन ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और लोगों के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जीतना है । कार्यक्रम के अंत में हरिद्वार ग्रीन्स कॉलोनी के निवासियों ने मनोज धनगर का सम्मान किया। सम्मान से अभिभूत मनोज धनगर ने सभी कॉलोनीवासियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया ।

“हरिद्वार ग्रीन्स परिवार द्वारा मिला सम्मान मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।बैठक का समापन कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने तथा 2027 के चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *