गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी सहित अब तक 06 गिरफ्तारी, पिल्ला गैंग से जुड़े कुल 22 पिल्ले पहुंच चुके सलाखों के पीछे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध कनखल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा तत्वों, इनामी अपराधियों तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । कोतवाली कनखल क्षेत्र में प्राप्त हो रही मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है । गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ कहासुनी के दौरान फायरिंग कर एक कांवड़िये को घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 187/26 अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज एक और आरोपी को दबोचा गया। पिल्ला गैंग से संबंधित मामलों में अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं ।

*नाम पता आरोपी*
जतिन पुत्र पवन कुमार निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *