अवैध चाकुओं के साथ कोतवाली लक्सर पुलिस ने 02 व्यक्तियों को दबोचा क्षेत्र में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे थे आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमित एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में दिनांक 05/06/2026 एवं 06/06/2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकुओं सहित हिरासत में लिया गया । प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लक्सर पुलिस की सतर्कता एवं सक्रिय चेकिंग के चलते दोनों को समय रहते पकड़ लिया गया । आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है |

*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 526/2026 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम शिवा
2. ⁠मु0अ0सं0 527/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम प्रदीप

*नाम पता आरोपी*
1. शिवा पुत्र महिपाल, निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. ⁠प्रदीप पुत्र दीपचंद, निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
02 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *