हरिद्वार । अक्षय तृतीया घाट भूपतवाला हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर माँ गंगा में दुग्ध अभिषेक व दीप प्रज्जवलित कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अंदर जिस प्रकार से कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय व अनुकरणीय है । उनके द्वारा उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। अपराध, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये उतना ही कम है। उन्हां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन-जन के लोकप्रिय नेता है। भाजपा मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने कहा की भारतीय जानता पार्टी संत महापुरुषों की विरासत है यहाँ बेटी से लेकर सनातन संस्कृति की चिंता योगी आदित्यनाथ जैसे संतों के हाथों में सुरक्षित है। मंडल उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गुंडा राज खत्म हुआ है। इस दौरान गंगा पूजन में भाग लेने वालों महंत हिमानी नंद सरस्वती, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार, सूरज, नवनीत शर्मा, अनुराग, दीपक, अक्षय गुप्ता, सीता राम, सतनाम सिंह समेत भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।
मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन |












Leave a Reply