बैठक में सपाईयों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आवाह्न |

हरिद्वार | बाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में सपाईयों ने बैठक का आयोजन किया । राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी पर भी दबाव या जबरदस्ती करके स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता तो फिर प्रशासन पुलिस की मदद से स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती कैसे कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था देखना है। प्रशासन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग ले रही है जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है । सत्यनारायण सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना चाहिए। समाजवादी पार्टी पूरे देश में खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। खेत को बचाना बहुत आवश्यक हैं। भविष्य में खाद्यान्न संकट उत्पन्न होने वाला है, इसके लिए खेती को बचाना होगा। भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। लोक सेवा आयोग का रिजल्ट आया कोई भी अनुसूचित जनजाति का कोई भी पीसीएस नहीं बना। जब उत्तराखंड नहीं बना था तब प्रत्येक जिले में अनुसूचित जनजाति को नौकरी मिलती थी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर तुगलकी फरमान है। लोगों में विरोध है तो इसे जबरदस्ती नहीं लगाना चाहिए। पहले इलेक्ट्रॉनिक और अब स्मार्ट मीटर ले आए हैं। भाजपा सरकार जनहित के कार्य नहीं करती। जनता की मांगों को भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से आम जनता के मन में डर भय का माहौल व्याप्त है। युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है उसके बावजूदभी स्मार्ट मीटर लगाने की क्या आवश्यक है। जनता का ध्यान सरकार को रखना चाहिए। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करे, स्मार्ट मीटर को लगाकर विवाद उत्पन्न होना चाहिए । बैठक में सौरभ यादव, माधव अंकित यादव, अजय अग्रवाल, रोहित आदि समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *