विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का दिया संदेश

हरिद्वार। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैरागी कैंप, हरिद्वार में भाजपा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 जून सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि प्रकृति माँ के प्रति हमारे दायित्व को याद दिलाने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण योद्धा बनकर काम करेगा। वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, ये हमारे जीवन, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की गारंटी हैं, वृक्ष लगाना आसान है, लेकिन उन्हें बच्चों की तरह पालना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है। उन्होंने घोषणा की कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हरिद्वार जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ पर यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा । वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला मंत्री रेशु चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा, _”विश्व पर्यावरण दिवस हमें चेताता है कि अगर आज हम प्रकृति को नहीं बचाएंगे तो कल प्रकृति हमें नहीं बचाएगी। इसी सोच के साथ आज हमने सभी मंडलों को 500 से अधिक फलदार और छायादार पौधे वितरित किए हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि ‘ट्री गार्जियन’ तैयार करना है। प्रत्येक मंडल का कार्यकर्ता लगाए गए वृक्षों की फोटो के साथ जियो-टैगिंग कर उनकी मासिक रिपोर्ट देगा। उन्होंने जोड़ा कि यह अभियान स्वच्छता के साथ एकीकृत रूप से साल भर चलेगा । इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री हेम राज बिष्ट, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, पार्षद सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री भूप सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह नागर, कमल प्रधान, विनीत जोली, प्रेम शंकर पिंकी, भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *